ईशा गुप्ता का फैशन सेंस है काफी चर्चित

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का फैशन सेंस भी काफी चर्चित है। उनकी बोल्डनेस कई बड़ी हीरोइनों को भी पीछे छोड़ देती है। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फोटो शेयर की है, जिसने तहलका मचा दिया है। ईशा गुप्ता इन दिनों फ्लोरिडा में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने 21 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी आउटिंग की फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। समंदर के किनारे टहलते हुए उन्होंने डीप नेक लैवेंडर रंग की बिकिनी पहनी है और अपने लुकको ग्रे कैप के साथ स्टाइल किया है। वह बेहद हॉट लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें हॉट तो किसी ने सुपर गॉर्जियस बताया। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ईशा गुप्ता पिछले दो सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही हैं। उनकी आखिरी रिलीज आश्रम 3 थी, जहां उन्होंने सोनिया का किरदार निभाया था। आगे की फिल्मों की बात करें तो, वह हेरा फेरी 3 और फाइल नंबर 323 में नजर आने वाली हैं।

ईशा गुप्ता का फैशन सेंस है काफी चर्चित
Skip to content