सत्य अमर लोक पूजा समिति काल्पनिक मंदिर के पंडाल का कर रही निर्माण

रांची, (हि.स.)। राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में हरमू रोड स्थित सत्य अमरलोक पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर के पंडाल का निर्माण कर रही है। अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि जो पंडाल 60 फीट चौड़ा और 70 फीट ऊंचा होगा। इसे झाऊ फल, फूल और छाल आदि से निर्मित किया जा रहा है। मेदिनीपुर के मुख्य कारीगर अशोक सामंता के नेतृत्व में पंडाल का निर्माण कार्य जारी है। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा का निर्माण बंगाल के मेदिनीपुर में किया जा रहा है। प्रतिमा 16 फीट ऊंची और 24 फीट चौड़ी होगी। मूर्ति के निर्माण में लगभग 25 दिन लगेंगे, मुख्य मूर्तिकार अनूप गोराई हैं। उन्होंने कहा कि सत्य अमरलोक पिछले 46 वर्षों से हरमू रोड में भव्य पूजा का आयोजन करती आ रही है। समिति के जरिये 1978 में छोटे रूप में पूजा शुरू हुई थी, जिसने आज विशाल रूप धारण कर लिया है। समिति के 50 से अधिक सदस्य सफल आयोजन के लिए जुटे हुए हैं।

सत्य अमर लोक पूजा समिति काल्पनिक मंदिर के पंडाल का कर रही निर्माण
Skip to content