होजाई में 982 ग्राम संदिग्ध हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

होजाई में 982 ग्राम संदिग्ध हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

होजाई (असम), 22 नवंबर (हि.स.)। होजाई पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसटीएफ, असम ने तस्करों के खिलाफ होजाई में एक अभियान चलाया। जिसमें 982 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की। अभियान में एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। इस कारोबार से जुड़े और तस्करों को पकड़ने के लिए गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। इस सिलसिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

Skip to content