सोशल मीडिया पर धर्म विशेष पर अमर्यादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

अररिया (हिंस)। फारबिसगंज थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर धर्म विशेष को लेकर किए गए एक आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक अभिषेक सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने दी। मामले में पुलिस ने फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी अभिषेक सिंह राजपूत पिता बबलू सिंह की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मझुआ स्थित उनके घर से की गई। मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर एक धर्म विशेष को लेकर अमर्यादित पोस्ट किया गया था। पोस्ट से दूसरे धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही थी। मामले के संज्ञान में आने के बाद पोस्ट करने वाले की पहचान पहले की गई। पहचाना के बाद आरोपी युवक अभिषेक सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। साथ ही जिस मोबाइल से अमर्यादित पोस्ट डाला गया था, उस मोबाइल को जब्त किया गया। मामला दर्ज कर रविवार को युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

सोशल मीडिया पर धर्म विशेष पर अमर्यादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
Skip to content