वर्ष 2060 में धरती पर कोई बड़ा परिवर्तन होगा : भविष्यवाणी

वर्ष 2060 में धरती पर कोई बड़ा परिवर्तन होगा : भविष्यवाणी
वर्ष 2060 में धरती पर कोई बड़ा परिवर्तन होगा : भविष्यवाणी

लंदन

महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2060 में धरती पर कोई बड़ा परिवर्तन होगा। न्यूटन ने ने 300 साल पहले यह अनुमान लगाया था कि धरती का अंत कब होगा। हालांकि, उन्होंने ‘अंत’ शब्द की बजाय ‘रिसैट’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि या तो धरती का विनाश होगा या फिर एक नई दुनिया की शुरुआत होगी । न्यूटन, जो विज्ञान के साथ-साथ धार्मिक मान्यताओं में भी गहरी रुचि रखते थे, ने बाइबल की ‘बुक ऑफ डेनियल’ से गणना कर इस भविष्यवाणी को तैयार किया था। उन्होंने बाइबल में दर्ज तारीखों और ऐतिहासिक घटनाओं के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि 2060 में दुनिया में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा।

हैलिफ़ैक्स स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ किंग्स कॉलेज के प्रोफेसर स्टीफन स्नोबेलन के अनुसार, न्यूटन की यह भविष्यवाणी केवल चेतावनी थी, न कि निश्चित रूप से दुनिया के विनाश की घोषणा। न्यूटन ने अपने पत्र में लिखा कि यह दुनिया प्लेग जैसी महामारी या भीषण युद्ध के कारण खत्म हो सकती है। उन्होंने 3 राजाओं के काल (800 ई. से 1260 ई.) की अवधि को जोड़कर 2060 की तारीख निकाली। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह समय आगे भी बढ़ सकता है, क्योंकि उन्हें दुनिया के जल्दी खत्म होने का कोई ठोस कारण नहीं दिखता। न्यूटन ने ‘द बुक ऑफ डेनियल एंड रिवेलेशन्स’ में दर्ज 1260, 1290 और 2300 जैसे संख्यात्मक संकेतों की व्याख्या की, जो संभावित सर्वनाश के संकेतक माने जाते हैं।

ऐतिहासिक दृष्टि से, उन्होंने देखा कि 800 ई. में चर्च के प्रभाव को चुनौती मिलने लगी थी, जबकि 1260 ई. के बाद विश्व में महत्वपूर्ण बदलाव होने शुरू हुए। हो सकता है कि 2060 में कोई वैज्ञानिक, सामाजिक या प्राकृतिक परिवर्तन हो, जो दुनिया की संरचना को नया रूप दे। सच्चाई क्या होगी, यह तो 2060 के आने पर ही पता चलेगा। उनकी गणना के अनुसार, 2060 में एक और बड़ा बदलाव संभव है। हालांकि, न्यूटन की यह भविष्यवाणी सच होगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन उनकी गणना और बाइबिल के आधार पर निकाले गए निष्कर्षो को पूरी तरह नकारना भी संभव नहीं है।

वर्ष 2060 में धरती पर कोई बड़ा परिवर्तन होगा : भविष्यवाणी
वर्ष 2060 में धरती पर कोई बड़ा परिवर्तन होगा : भविष्यवाणी