मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा के दिवाली मेले में महिला नेतृत्व का सम्मान

गुवाहाटी (विभास) । मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी के सौजन्य से छत्रीबाड़ी स्थिति परशुराम सेवा सदन में एक दिवसीय दिवाली मेले में नगर की विभिन्न महिला संस्थाओं के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इससे पहले इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका कंचन पोद्दार ने फीता खोलकर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वागत संबोधन देते हुए कहां की गत 35 वर्षों से सम्मेलन की महिला शाखा समाज सेवा, जन सेवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्यक्रम करती आ रही है। इसी कड़ी में आज दिवाली मेले में महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के साथ – साथ नगर की 15 महिला सामाजिक संगठन के अध्यक्षों को फूलाम गमछा पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कंचन पोदार ने कहा कि दीवाली त्योहार हम सब भारतीयों के दिल में काफी करीब है। आज के मेले में दूर-दूर से महिलाओं ने आकर इस मेले में भाग लिया है यह महिला सशक्तिकरण का ही एक उदाहरण है। कार्यक्रम संयोजिका सुनीता चांडक, पुष्पा सोनी, राजश्री कुचेरिया और मंजू बागड़ी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस मेले में 35 से भी अधिक स्टॉल महिलाओं ने लगाए हैं। जिनमें विभिन्न तरह के उपहार सामग्री के अलावा वस्त्र, ज्वेलरी आदि उपलब्ध है आज के कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला एकता मंच की अध्यक्ष सरोज मित्तल, जागृति लेडिस क्लब की अध्यक्ष ललित अग्रवाल, विप्र फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष मंजू लता शर्मा, राष्ट्रीय सामाजिक सेविका विकास समिति की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल, ग्लोबल यूनिवर्सल कीमती जैन, मायुमं समृद्धि शाखा की अध्यक्ष अंजू शर्मा, कामाख्या शाखा की अध्यक्ष स्नेहल बिदासरिया, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी की अध्यक्ष अनुसूया शर्मा, पारीक महिला समिति की अध्यक्ष कौशल्या व्यास, माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष वर्षा सोमानी, चेतन लेडिस क्लब की अध्यक्ष आशा अग्रवाल, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष अमराव बोथरा, गौड महिला समिति की सलाहकार कमल लाट को फूलाम गमछा पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मेले से प्राप्त धनराशि से विभिन्न सामाजिक व जन कल्याण के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने गुवाहाटी में नव निर्मित छात्रावास के कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शाखा सलाहकार सरल काबरा, बंदना सोमानी, शारदा केडिया, इंदिरा जिंदल ने अपना मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रत्येक घंटे में एक हजार से अधिक रुपयों के मूल्य के सामान खरीदने पर लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री विनोद लोहिया, उपाध्यक्ष (मुख्यालय) रमेश चांडक, सह मंत्री पंकज पोदार व मनोज कला मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, सहायक मंत्री माखन अग्रवाल, सम्मेलन की कामरूप शाखा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, शाखा उपाध्यक्ष संगीता बड़जात्या व शांती कुंडलीया, कोषाध्यक्ष बिमला कोचर, सह मंत्री शोभना लड्डा और निकिता सांखला, जनसंपर्क सचिव संतोष काबरा के अलावा बबीता सरावगी, कविता जोगड, गुलाब दुग्गड़, रश्मि जैन, प्रेमलता सिंघानिया, सुमन शर्मा, संतोष धानुका, ज्योति शर्मा के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। दिवाली मेले में खरीदारी के लिए रात 8:00 बजे तक महिलाओं की भीड़ का आना-जाना लगा रहा ।

मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा के दिवाली मेले में महिला नेतृत्व का सम्मान
Skip to content