भाजपा जिला सदस्यता अभियान के तहत अस्सी हजार सदस्य बने : डॉ. शशिशेखर झा

सहरसा (हिंस)। भारतीय जनता पार्टी के जिला सदस्यता अभियान के संयोजक डॉ. शशिशेखर झा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जिला के हरेक मंडल में पार्टी कार्यकर्ता शक्ति केंद्र के बूथो पर सदस्यता कर रहे है। जिला में पचास हजार ऑनलाइन सदस्यता अभी तक हो चुका है और रसीद के माध्यम से भी तीस हजार हो चुका है। जिला भाजपा सदस्यता अभियान में सभी विधान सभा में पिछली बार के सदस्यता से दोगुना सदस्य अभी तक बना चुकी है जो की एक मिसाल कायम हुआ है। जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा ने सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए डॉ. शशिशेखर झा के साथ सिद्धार्थ सिंह सिद्धू और मनीष कुमार को लगाया गया है। जिला सदस्यता प्रमुख डॉ. शशिशेखर झा ने बताया कि प्राथमिक सदस्यता के साथ साथ सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह को बनाकर किया गया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सहरसा विधायक डॉ. आलोक रंजन, नगर निगम की महापौर बैन प्रिया भाजपा के प्रदेश सदस्यता अभियान की सह संयोजक लाजवंती झा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, सुमित सिन्हा, पंकज पाठक, अभिषेक पांडेय, बी एन सहनी सहित कई पार्टी के नेता सक्रिय सदस्य बने । डॉ. शशिशेखर झा ने सदस्यता अभियान के मदन प्रसाद चौधरी, मनीष कुमार, पंकज पाठक, सीमा झा और सज्जन शर्मा सहित सभी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री मंडल सदस्यता अभियान के टीम जिला के सभी पदाधिकारी लगातार लगे हुए है! भाजपा सदस्यता प्रभारी डॉ. शशिशेखर झा ने आम लोगो सहित भाजपा के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता जल्द से जल्द इस सदस्यता अभियान का हिस्सा बनकर भाजपा को सुदृढ़ बनाने व सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें और अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए सदस्यों को सदस्य बना कर पार्टी का सक्रिय सदस्य बने ।

भाजपा जिला सदस्यता अभियान के तहत अस्सी हजार सदस्य बने : डॉ. शशिशेखर झा
Skip to content