बीकानेर में पुलिस जवानों-अधिकारियों ने बहिष्कार के बीच होली खेली

बीकानेर में पुलिस जवानों-अधिकारियों ने बहिष्कार के बीच होली खेली
बीकानेर में पुलिस जवानों-अधिकारियों ने बहिष्कार के बीच होली खेली

बीकानेर (हिंस) । होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस जवानों-अधिकारियों ने बहिष्कार के बीच होली खेली है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में अभी भर्ती हुए कुछ आरटी जवान व आरटी महिला पुलिस कर्मियों ने होली के इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। हालांकि आईजी ओमप्रकाश सहित पुलिस अधिकारियों ने होली खेली है । किन्तु जितने भी पुराने पुलिस जवान महिलाकर्मियों ने पूरी तरह से होली के इस आयोजन से दूरी बनाएं रखी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में पुलिस कांस्टेबल से लेकर एसपी तक टोटल नफरी 2750 के करीब है। जिनमें से 50 के आसपास पुलिस लाईन होली में शरीक हुए है। कार्यक्रम में बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर, एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी, सीओ सिटी श्रवण दास संत, सीओ सदर विशाल जांगिड़ सहित सभी थानों के थानाधिकारी शामिल हुए। पुलिस के जवानों ने जमकर रंग-गुलाल खेला। जवानों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया और गीतों की धुन पर जमकर नाचे । पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आईजी व एसपी ने जवानों को होली पर कानून-व्यवस्था बनाने में कठिन ड्यूटी करने पर पीठ थपथपाई।

बीकानेर में पुलिस जवानों-अधिकारियों ने बहिष्कार के बीच होली खेली
बीकानेर में पुलिस जवानों-अधिकारियों ने बहिष्कार के बीच होली खेली