बाढ़ के पानी में घिरा बंजरिया प्रखंड मुख्यालय

पूर्वी चंपारण (हिंस) । सिकरहना ( बूढ़ी गंडक ) के साथ ही उसकी कई सहायक नेपाली नदियो से घिरे बंजरिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भी बाढ़ के पानी के बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। लिहाजा प्रखंड के फुलवार उत्तरी, फुलवार दक्षिणी, पचरुखा पूर्वी, पचरुखा मध्य, पचरूखा पश्चिम जनरेवा, रोहिनिया पंचायत के कई गांव बाढ़ में घिर गए। जिससे इन गांवो का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बाधित है। इन लोगो को नाव ही एक मात्र सहारा है। इसके साथ ही बाढ़ का पानी धीरे धीरे अजगरी पंचायत स्थित प्रखंड मुख्यालय व एफसीआई के गोदाम के समीप भी पहुंच चुका है। बताया जा रहा है, जैसे जैसे नेपाल के सीमावर्ती इलाको में पानी घट रहा है, वैसे वैसे बंजरिया प्रखंड में पानी फैल रहा है। जिससे किसानों का भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कई पंचायत में पहले बारिश में गिरे धान व गन्ना की फसल को अब बाढ़ का पानी डुबो चुका है। जिससे किसानो के नगदी फसल बर्बाद हुए है। जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार मनोज सिंह ने बताया कि जिस तेजी से पानी बढ रहा है।

बाढ़ के पानी में घिरा बंजरिया प्रखंड मुख्यालय
Skip to content