नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने चतुर्थी की रात एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार युवकों को शनिवार रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों का नाम सितम खालको, रबेल रॉय, आयुष मुंडा और जीतभान बेग है। सभी आरोपित खोरीबाड़ी के पहाड़गुमिया इलाके के निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 18 अक्टूबर यानी चतुर्थी की रात चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद थाने में चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Skip to content