झांसी के महेश कश्यप बने सपा के प्रदेश सचिव

झांसी, (हि.स.) । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विशेष संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने झांसी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप को प्रदेश सचिव नामित किया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश सचिव के पद मनोनीत किया गया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकताओं में उत्साह है। गौरतलब है कि अपने कार्यकाल में जिलाध्यक्ष की अहम भूमिका निभाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व हर वर्ग के लिए हमेशा साथ देने वाले महेश कश्यप के पास संगठन का अच्छा अनुभव है। पार्टी में जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके पास लंबे समय तक रही। उनके कार्यकाल में सपा के सभी वर्ग के लोग उनके साथ रहे।

झांसी के महेश कश्यप बने सपा के प्रदेश सचिव
Skip to content