जोश इंग्लिस सभी प्रारूपों में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने

जोश इंग्लिस सभी प्रारूपों में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने
जोश इंग्लिस सभी प्रारूपों में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने

लाहौर। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने इंग्लैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी में लगाये शतक से अहम रिकार्ड अपने नाम किर लिया है। जोश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर बने हैं। उनसे पहले शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वार्नर ने यक उपलब्धि हासिल की थी। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक का रिकार्ड भारत के वीरेन्द्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने साल 2002 में कोलंबो में ये शतक लगाया था। वहीं अब जोस ने भी 77 गेंदों पर ही शतक लगाकर सहवाग की बराबरी की है। इसके अलावा भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के नाम 80 गेंदों पर शतक का रिकार्ड है। ये शतक उन्होंने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कार्डिफ में लगाया था । इसके अलावा श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2009 में सेंचुरियन में 87 गेंदों पर ही शतक लगाया था। इससे जोस उत्साहित हैं पर उनका कहना है कि उनके पैर जमीन पर ही रहेंगे। जोस की इस पारी से ऑस्ट्रेलिया 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही। चैम्पियंस ट्रॉफी में इस बार पहले चार मैचों में ही सात शतक लगे हैं। जिससे न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी हैं जबकि बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, भारत इग्लैंड और दक्षि अफ्रीका के एक-एक खिलाड़ी ने शतक लगाया है।

जोश इंग्लिस सभी प्रारूपों में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने
जोश इंग्लिस सभी प्रारूपों में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने
Skip to content