खैराबाड़ी में अटल स्मृति सभा संपन्न

खैराबाड़ी में अटल स्मृति सभा संपन्न
खैराबाड़ी में अटल स्मृति सभा संपन्न

रंगिया (विभास) । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शतवार्षिकी के अवसर पर खैराबाड़ी के शंकर मिशन सभागार में सोमवार को उदालगुड़ी जिला भाजपा के सौजन्य से अटल स्मृति सभा का आयोजन किया गया। उदालगुड़ी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष वीकन डेका के संचालन में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता किशोर उपाध्याय ने पूर्व प्रधान मंत्री के जीवन दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। इस खुली बैठक में खैराबाड़ी क्षेत्र के पारिषद भवेंद्र बोड़ो उपस्थित रहे। इसके अलावा बैठक में भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य निरंजन सिंह, उदालगुड़ी जिला भाजपा  अध्यक्ष सुनील कुमार बसुमतारी, उपाध्यक्ष मिनन मुसाहारी, भेरगांव मंडल भाजपा अध्यक्ष फटिक कछारी, भाजपा खैराबारी मंडल के अध्यक्ष नृपेन देबनाथ सहित भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता खगेन नार्जरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के पूर्व मौके प उड़ालगुड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार बसुमतारी ने अटल बिहारी वाजपेयी की छवि पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा आयोजित स्मृति सभा में जिला के 70 विशिष्ट लोगों को जिला भाजपा की ओर से सम्मानित किया गया ।

खैराबाड़ी में अटल स्मृति सभा संपन्न
खैराबाड़ी में अटल स्मृति सभा संपन्न
Skip to content