
कोकराझाड़ (विभास ) । कोकराझाड़ जिले के असम- पश्चिम बंगाल सीमा में संकोस नदी के किनारे पुलिस ने अभियान चलाकर 10 बीघा से अधिका की अफीम की खेती को नष्ट किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आबकारी विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों और गोसाईगांव महकमा पुलिस अधिकारी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 10 बीघा से अधिक की अफीम की खेती को नष्ट किया। यह अभियान पुलिस अधिकारी हिरेन कुमार डेका के नेतृत्व में चलाया गया। सूचना के अनुसार यह अफीम की खेती गुप्त तरीका से चलाया जा रहा था । बाजार में एक किलो अफीम की मूल्य 64 लाख रुपए हैं। पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट करने के साथ ही ट्रैक्टर कुचल कर ध्वंस कर दिया।
