
हिसार (हिंस) । वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी के जिला सचिव वीएल शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ोली की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। वीएल शर्मा को भाजपा में शामिल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि उनको पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें हर कार्यकर्ता का पूरा सम्मान होता है। वीएल शर्मा के शामिल होने से शहर में भाजपा को मजबूती मिलेगी। उधर, वीएल शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को देखते हुए ही वे पार्टी में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहे हैं और उनकी इन्हीं नीतियों को देखकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
