
गुवाहाटी (हिंस) । गुवाहाटी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे पूर्वोत्तर में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान असम, पूर्वोत्तर क्षेत्र का राज्यवार चेतावनी ि त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 13 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। बुधवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 13 मार्च को असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश होगी, जिसके चलते इन राज्यों में येलो अलर्ट दिया गया। आज 12 मार्च को असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी रहेगा। असम में 40- 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी और मूसलाधार बारिश की संभावना है। 13 मार्च को असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में येलो अलर्ट रहेगा, जबकि अरुणाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । इस दिन असम में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश हो सकती है । 14 मार्च को असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा में येलो अलर्ट रहेगा। इस दिन असम में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश हो सकती है। 15 मार्च को भी असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन असम में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।
