
गुवाहाटी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि असम सरकार राज्य में घुसपैठ रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और इस दिशा में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने राज्य में चार घुसपैठियों के पकड़ने की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ शर्मा ने गुरुवार को बताया कि असम पुलिस ने बांग्लादेश के चार नागरिकों को अवैध रूप से राज्य में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया था, जिन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया गया। इन पकड़े गए बांग्लादेश के नागरिकों की पहचान मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सलीम, जाकिर हुसैन और मोहम्मद सईदुर के रूप में हुई है। डॉ शर्मा ने असम पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त नीति अपनाए हुए है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार घुसपैठ को पूरी तरह रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि असम में अवैध घुसपैठ एक गंभीर मुद्दा रहा है और इसे रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बरत रही हैं ताकि राज्य में अवैध प्रवासियों का प्रवेश रोका जा सके।
