
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब आईसीसी एकदिवसीय टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने गये हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में रोहित ने छक्का लगाने के साथ ही ये उपलब्धि अपने नाम की । रोहित के नाम अब 65 छक्के हो गये हैं और उन्होंने इसी के साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 64 छक्के का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी प्रारूपों में भी सबसे ज्यादा छक्के रोहित के नाम हैं। उन्होंने 633 छक्के लगाये हैं जबकि गेल के नाम पर 533 छक्के हैं जबकि पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 467 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम 398 छक्के लगाकर चौथे व न्यूजीलैंड के ही मार्टिन गुप्टिल 398 छक्के लगाकर पांचवे नंबर पर हैं। वहीं एकदिवसीय में सबसे अधिक 351 छक्के पाक के शाहिद अफरीदी के नाम हैं जबकि भारत के रोहित के नाम 341 छक्के और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम 331 छक्के हैं ।
