असम को आत्मनिर्भर बनाने में स्थानीय उद्यमियों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

असम को आत्मनिर्भर बनाने में स्थानीय उद्यमियों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
असम को आत्मनिर्भर बनाने में स्थानीय उद्यमियों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी (हिंस)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर असम बनाने में स्थानीय उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों को इसके लिए शुभकामनाएं भी दी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा एडवांटेज असम के आयोजन स्थल पर लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवांटेज असम 2.0 सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने अपने कार्यों के माध्यम से विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। आत्मनिर्भर असम के निर्माण में स्थानीय उद्यमियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खानापाड़ा में आयोजित प्रदर्शनी में स्थानीय व्यवसायों का दौरा करने में उन्होंने एक घंटे से अधिक समय बिताया। उन्होंने इस अनुभव को अत्यंत हर्षजनक बताते हुए कहा कि स्थानीय उद्यमियों की प्रगति को देखकर वे अभिभूत हुए और उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।

असम को आत्मनिर्भर बनाने में स्थानीय उद्यमियों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
असम को आत्मनिर्भर बनाने में स्थानीय उद्यमियों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री