
वॉशिंगटन। रूस यूक्रेन युद्ध को तीन साल हो गए हैं।युद्ध के चलते अब तक 475000 मौतें हुई हैं और 63 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। इन तीन साल होने पर 267 ड्रोन से एक साथ हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, खार्किक, पोल्टावा, सुमी, कीव, चेर्निहाइव, मायकोलाइव और ओडेसा सहित पूरे यूक्रेन में कम से कम 13 क्षेत्रों में ड्रोन रोके गए। यह अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए दबाव बना रहे हैं । 24 फरवरी इस युद्ध को तीन साल पूरे हो गए हैं। तीन साल होने के बाद भी यह युद्ध नहीं रुक पाया है। युद्ध रोकने के लिए सऊदी अरब में अमेरिका ने रूस के साथ मीटिंग की, लेकिन पूरी दुनिया के लिए हैरानी की बात रही कि इसमें यूक्रेन को शामिल नहीं किया गया। यूक्रेन युद्ध के कारण लाखों लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फरवरी की शुरुआत में कहा था कि इस युद्ध के कारण 45,000 सैनिक मारे गए। वहीं उन्होंने दावा किया कि 390,000 से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई। इन आंकड़ों की मानें तो अब तक दोनों तरफ से 4 लाख 75 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस युद्ध में रूस की ओर से उत्तर कोरियाई सैनिकों को भी लड़ते हुए देखा गया है। यूक्रेन ने रूस के कुस्क इलाके पर हमला किया है। यहीं पर उत्तर कोरियाई सैनिक लड़ रहे थे। उत्तर कोरियाई सैनिकों के भी बड़ी संख्या में मारे जाने की खबर है। लेकिन अब वह पीछे हट चुके हैं।
