सफल होने का भी गुरुमंत्र है बर्न टोस्ट थ्योरी

सफल होने का भी गुरुमंत्र है बर्न टोस्ट थ्योरी
सफल होने का भी गुरुमंत्र है बर्न टोस्ट थ्योरी

एडिलेड

सोशल मीडिया पर इन दिनों यही संदेश दिया जा रहा है जिसे बर्न टोस्ट थ्योरी कहते हैं। यह सफल होने का भी गुरुमंत्र है। ऑस्ट्रेलिया की द यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड ने स्टूडेंट्स की हेल्थ और वेलनेस के लिए बर्न टोस्ट थ्योरी बनाई ।

इसमें कहा गया कि जला हुआ टोस्ट जिंदगी बचा सकता है। इसके लिए उदाहरण दिया गया कि एक स्टूडेंट कॉलेज के लिए निकलने वाला है। वह लेट हो रहा है लेकिन इससे पहले वह ब्रेकफास्ट में टोस्ट बनाता है जो जल जाता है। वह दूसरा टोस्ट बनाता है । इस वजह से वह देरी से टैक्सी लेता है। इसी बीच उसे खबर मिलती है कि वह जिस समय पर निकलने की सोच रहा था, उसी समय उसी के रूट पर एक कार एक्सिडेंट हुआ। वह उसी समय पर हुआ जब उसका टोस्ट जला और वह कोस रहा था कि इस वजह से वह लेट हो गया। अगर वह पहले निकला होता तो शायद यह हादसा उसके साथ हो सकता था । मनोचिकित्सक मुस्कान गर्ग कहती हैं कि एक बहुत ही मशहूर कहावत है- ‘जो होता है ‘अच्छे के लिए होता है’। इसमें वाकई सच्चाई है। बर्न टोस्ट थ्योरी इसी कहावत को बयां करती है।अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि मेरे साथ गलत हो गया लेकिन उसके दूसरे पहलू को नहीं देखते कि यह उनकी भलाई के लिए हुआ है। बर्न टोस्ट थ्योरी पॉजिटिव सोच को बढ़ावा देती है । इस थ्योरी के अनुसार जिंदगी बहुत छोटी-सी है इसलिए पुरानी बातों या नेगेटिव चीजों को याद करके परेशान नहीं होना चाहिए। ब्रेकफास्ट का जलना, ट्रेन का छूट जाना, इंटरव्यू में फेल हो जाना, जिंदगी का हिस्सा है। बुरे हालात में भी अच्छा सोचना चाहिए क्योंकि हर चीज किसी कारण से होती है।

सफल होने का भी गुरुमंत्र है बर्न टोस्ट थ्योरी
सफल होने का भी गुरुमंत्र है बर्न टोस्ट थ्योरी