अमरीका से निष्कासित हो रहे भारतीय

अमरीका से निष्कासित हो रहे भारतीय
अमरीका से निष्कासित हो रहे भारतीय

अपने देश को छोडक़र किसी दूसरे देश में जाने के लिए उस देश की सरकार से वीजा लेना पड़ता है। वीजा लेने की यह व्यवस्था बीसवीं शताब्दी में ही शुरू हुई थी। उससे पहले लोग इच्छानुसार एक स्थान से दूसरे स्थान पर आ-जा सकते थे। लेकिन उसके बाद व्यवस्था बदल गई। पर एक दूसरी समस्या आ गई। जरूरी नहीं कि जिस देश में आप जाना चाहते हैं वहां की सरकार आपको वीजा दे ही दे। लेकिन यदि जाना बहुत ही जरूरी हो तो बिना वीजा भी जाने के रास्ते हैं। लेकिन उन रास्तों पर ले जाने के लिए दुनिया भर में गिरोह बने हुए हैं। ये गिरोह अपने आपको एजेंट कहते हैं। बिना वीजा के लोगों को विभिन्न देशों की सरहदें पार करवा देने काम को पंजाब में डोंकी फ्लाइट कहा जाता है। यदि आप किसी दूसरे देश में वीजा लेकर जाते हैं तो परिवहन की रेगुलर फ्लाइट से जाएंगे। यदि बिना वीजा जाते हैं तो sa फ्लाइट से जाएंगे। रेगुलर फ्लाइट का किराया तो बहुत कम है, लेकिन डॉकी फ्लाइट का किराया पचास लाख से लेकर एक करोड़ तक हो सकता है। अलबत्ता इतना निश्चित है कि यदि डोंकी फ्लाइट से यात्री जाता है तो पकड़े जाने पर देश वापसी रेगुलर फ्लाइट से ही होगी । अब जब ऐसा हो रहा है तो बहुत हो हल्ला होगा ही। लेकिन असली प्रश्न है कि लोग बिना वीजा लिए अमेरिका कनाडा जाते क्यों है? यह प्रश्न बहुत ही उलझा हुआ है। इसका उत्तर जलेबीनुमा ही हो सकता है। यदि यह मान ही लिया जाए कि अपने मुल्क में नौकरी नहीं मिलती, इसलिए दूसरे देश में नौकरी की तलाश में लोग चले जाते हैं। लेकिन पंजाब और गुजरात से तो उन परिवारों के युवा जा रहे हैं जिनका अच्छा खासा व्यवसाय है भरी पूरी खेती है। पंजाब में तो बहुत से आईएएस प्रशासकों ने कनाडा की पीआरशिप ले रखी है। उनके लिए तो बेरोजगारी समस्या नहीं है। बहुत से युवा तो नौकरी छोड़ कर विदेश जाने के लिए ‘गधे पर सवार’ (डोंकी फ्लाइट) हो रहे हैं। पंजाब में तो अच्छी भली खेती कर रहे युवा खेत बेच कर उत्तरी अमेरिका में मजदूरी तक करने के लिए भाग रहे हैं। इसलिए यह प्रश्न बहुत गुंझलदार है। इसकी तह में जाने की बजाय उस काले धंधेएजेंटों की दुनिया में झांकने की कोशिश करते हैं जो ‘गधा एअरवेज’ का संचालन करते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भी डोंकी फ्लाइट वालों की वतन वापसी को लेकर बहुत चिंतित हैं। लेकिन उनकी चिंता महज इतनी ही है कि डोंकी फ्लाइट से गए यात्रियों को वापस ला रहे जहाज अमृतसर हवाई अड्डा पर न उतरें, बल्कि वे दिल्ली या अहमदाबाद में उतरें। वैसे गधा एअरवेज कैसे आपरेट करती हैं, इसकी थोड़ी बहुत मालूममात भगवंत मान को भी होगी ही क्योंकि बहुत बार कलाकारों के जत्थे भी ऐसे अभियानों में पाए जाते हैं। गधा एअरवेज अरबों की आर्थिक राजनीति है। एक-एक यात्री से लाखों रुपए वसूले जाते हैं। यह गधा एअरवेज बिना सुसंगठित तंत्र के तो चलाई नहीं जा सकती। यह एअरवेज गैर कानूनी है, इसमें तो कोई शक नहीं। फिर भी यदि यह सफलतापूर्वक चल रही है तो इसके अनेक स्टेकहोल्डर होंगे ही। सबसे बड़ा स्टेकहोल्डर तो वे हैं जो उत्तरी अमेरिका के दिवास्वप्न दिखाते हैं। सबसे बड़ा स्वप्न है कि कनाडा और अमेरिका में ‘शरण’ मिलने की संभावना है। हम यह शरण दिलवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए इतने लाख रुपया देना होगा।’ क्या भगवंत मान यह नहीं जानते कि कनाडा या अमेरिका में शरण दिलवाने की एजेंसी किन लोगों ने खोल रखी है ? इस एजेंसी को पकड़ने के लिए पंजाब सरकार ने अभी तक कोई कदम उठाया है? यदि नहीं उठाया तो उसका क्या कारण है ? आर्थिक कारण या राजनीतिक कारण? अमेरिका में डोंकी फ्लाइट के माध्यम से जब एक युवक ने अमेरिका में प्रवेश किया और कुछ दिन बाद ही अमेरिकी पुलिस ने उसे पकड़ कर नजरबन्द कर दिया तो उसने सबसे पहले अपने घर फोन करके नजरबन्द होने की ही ‘खुशखबरी’ दी। जेल में जाना खुशखबरी कैसे हो सकती है? उसने इसका भी खुलासा किया। अब वह अमेरिका में शरण के लिए आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत करेगा। कोर्ट में लम्बा केस चलेगा। कुछ दिन बाद जमानत पर नजरबन्दी से छूट जाएगा। तब तक तो अमेरिका से कानूनन ही कोई निकाल नहीं पाएगा। आशा है अंततः शरण मिल जाएगी।’ क्या पंजाब सरकार का धर्म नहीं है कि वह शरण दिलवाने के लिए झूठे – सच्चे कागज मुहैया करवाने की चल रही फैक्टरी पर शिकंजा कसे गधा एअरवेज का संचालन करने वाले एजेंटों पर कभी पंजाब सरकार ने कार्रवाई की ? यह एअरवेज तो कई दशकों से चल रहा है।

अमरीका से निष्कासित हो रहे भारतीय
अमरीका से निष्कासित हो रहे भारतीय
Skip to content