
सेन्ट्रल जिमखाना क्लब की मेजबानी में प्रकाश सोनकर व सुरेश एरन की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल स्पर्धा की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। नेहरू स्टेडियम के मैदान को विशेष रूप से संवारा जा रहा है। मोयरा सरिया, खेल एवं युवक कल्याण विभाग तथा नगर पालिक निगम इन्दौर के सहयोग से हो रही इस स्पर्धा में देश की जानी मानी टीमें भाग लेगी। पहला चरण 23 फरवरी से खेला जाएगा, और फिर उसके बाद देश की दिग्गज टीमें अपनी चुनौती पेश करेगी। स्पर्धा की तैयारियों का जायजा व मैदान का अवलोकन महापौर पुष्पमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मूलचंदानी, संजय लुणावत, पवन सिंघानिया व एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिया ने किया। इस दौरान भारत मथुरावाला, रविन्द्र राठी, मनीष मित्तल, अरविन्द तिवारी, के.के. गोयल, पिल्लू कौशल, जितेन्द्र गर्ग, महेश दलोदरा, मोहन कप्तान, रमेश खण्डेलवाल, बी.के. गोयल, संजय विजयवर्गीय, मनोहर मस्ताना, अजय रावका, मुकेश जैन व अतुल अग्रवाल मौजूद थे। मैदान को संवारने का कार्य जमना सिलावट, नारायण खरबडीकर व शेख हमीद कर रहे हैं।
