कोकराझाड़ (हिंस)। ऑपरेशन प्रघात के तहत असम पुलिस की विशेष अभियान टीम ने जिले के एक गांव में सोमवार को अभियान चलाकर एक जेहादी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के आधार पर राज्य की पुलिस ऑपरेशन प्रघात के तहत एक विशेष अभियान चला रही है। असम पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में एक गांव में पुलिस ने अभियान चलाकर जेहादी गाजी रहमान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जेहादी पर भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। असम पुलिस की विशेष अभियान टीम अब तक विभिन्न हिस्सों से कई जेहादियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
![कोकराझाड़ में जेहादी गिरफ्तार](https://i0.wp.com/viksitbharatsamachar.in/wp-content/uploads/2024/12/1-4-123.jpg?resize=518%2C816&ssl=1)