होजाई के डॉ. चंद्रप्रकाश ठाकुर वाग्भट अवार्ड से सम्मानित

होजाई (निसं) । होजाई के डॉ. चंद्रप्रकाश ठाकुर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस), रायपुर द्वारा वाग्भट अवार्ड प्रदान किया गया। आज संस्थान के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान उनके डॉक्टर ऑफ मेडिसिन, 2020 में हर विभाग में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के लिए प्रदान किया गया। गौरतलब है कि, डॉ. चंद्रप्रकाश ठाकुर होजाई के रामकृष्ण मिशन रोड निवासी अवकाशप्राप्त शिक्षक मणिकांत – नीलम ठाकुर पुत्र हैं। उन्होंने अपनी विद्यालय तक की पढ़ाई स्थानीय गांधी विद्यापीठ हाईस्कूल से पूरी की। इसके बाद हायर सेकेंडरी की पढ़ाई गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से व एमबीबीएस की पढ़ाई गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज से। उसके बाद चिकित्सक के रूप में ग्रामीण अंचल में सेवाएं दिए। इसके बाद सिलचर मेडिकल कॉलेज से उन्होंने एमडी की पढ़ाई की व हाल ही में जो उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की पढ़ाई उन्होंने एम्स, रायपुर से पूरी की। आज दीक्षांत समारोह के दिन उन्हें गोल्ड मेडल व वाग्भट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

होजाई के डॉ. चंद्रप्रकाश ठाकुर वाग्भट अवार्ड से सम्मानित
Skip to content