हर व्यक्ति की समस्या का किया जाऐगा निदान : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हिंस) । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैंप कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जाऐगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया जाए और समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित की जवाबदेही तय होनी चाहिए । निर्देश दिया कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाए और जहां जरूरत हो ? कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या पूरी गंभीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाए कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहे और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांग जनों, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत गोरखपुर के जिलाधिकारी, फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बस्ती के पुलिस अधीक्षक व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए यथोचित दिशा निर्देश दिए।

हर व्यक्ति की समस्या का किया जाऐगा निदान : केशव प्रसाद मौर्य
Skip to content