गिरगिट की तरह बार बार रंग बदलती है कांग्रेस पार्टी : नीरज कुमार बब्लू

सहरसा (हिंस) । हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल है। हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा का पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर चुनाव में गिरगिट की तरह अपना रंग बदलती रहती है। विगत लोकसभा चुनाव के दौरान के दौरान भारतीय जनता पार्टी को कम सीट मिलने पर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने ईवीएम को सही ठहराया। कर्नाटक हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर ईवीएम एवं चुनाव आयोग को सही ठहराया। लेकिन भाजपा के जीतने पर यह लोग कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग के सर पर अपना हार का ठीकरा फोड़ते रहे है। बबलू ने कहा कि हरियाणा की प्रचंड जीत एवं जम्मू कश्मीर में सीट की संख्या में बढ़ोतरी तथा मत प्रतिशत बढ़ने के कारण आगामी होने वाले महाराष्ट्र झारखंड एवं दिल्ली विधानसभा पर भी इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी सभी राज्यों में जनता का विश्वास जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश काफी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीतने से कांग्रेस सहित महागठबंधन दलों में मायूसी व्याप्त है। आने वाले दिनों में सभी विधानसभा के चुनाव में एनडीए सरकार अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा कि भारत के इतिहास में कभी भी हरियाणा में दोबारा किसी की सत्ता वापस नहीं लौटी लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की कर्मठता एवं प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता के कारण लगातार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने में सफल रही है। जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर में हुए बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र पर जनता का विश्वास जीत रही है।

गिरगिट की तरह बार बार रंग बदलती है कांग्रेस पार्टी : नीरज कुमार बब्लू
Skip to content