हरियाणा : थमा चुनाव प्रचार, 5 को सभी सीटों पर होगा मतदान

चंडीगढ़। हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्तूबर को 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में हैं। वहीं, कांग्रेस को एक दशक के लंबे अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद है। हरियाणा में 90 सीट हैं जहां एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान 5 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 8 अक्तूबर को चुनावी नतीजे आएंगे। हरियाणा में 8,821 शतकवीरों सहित दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। शाम छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, प्रमुख दलों भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इनेलो – बसपा और जजपा-आजाद समाज पार्टी ने रैलियां और रोड शो कर मतदाताओं को आकर्षित करने के प्रयास किए। अधिकारियों के अनुसार कुल 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी मैदान में कुल 1031 उम्मीदवार हैं, जिनमें 101 महिलाएं हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (लाडवा), विपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला- किलोई), इनेलो के अभय सिंह चौटाला (एलनाबाद), जजपा के दुष्यंत चौटाला ( उचाना कलां), भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट) और ओपी धनखड़ (बादली) और कांग्रेस की विनेश फोगट (जुलाना) शामिल हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में सावित्री जिंदल (हिसार), रंजीत चौटाला (रानिया) और चित्रा सरवारा ( अंबाला कैंट) शामिल हैं। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार में चंडीगढ़। हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्तूबर को 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में हैं। वहीं, कांग्रेस को एक दशक के लंबे अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद है। हरियाणा में 90 सीट हैं जहां एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान 5 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 8 अक्तूबर को चुनावी नतीजे आएंगे। हरियाणा में 8,821 शतकवीरों सहित दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। शाम छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, प्रमुख दलों भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इनेलो – बसपा और जजपा-आजाद समाज पार्टी ने रैलियां और रोड शो कर मतदाताओं को आकर्षित करने के प्रयास किए। अधिकारियों के अनुसार कुल 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी मैदान में कुल 1031 उम्मीदवार हैं, जिनमें 101 महिलाएं हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (लाडवा), विपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला- किलोई), इनेलो के अभय सिंह चौटाला (एलनाबाद), जजपा के दुष्यंत चौटाला ( उचाना कलां), भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट) और ओपी धनखड़ (बादली) और कांग्रेस की विनेश फोगट (जुलाना) शामिल हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में सावित्री जिंदल (हिसार), रंजीत चौटाला (रानिया) और चित्रा सरवारा ( अंबाला कैंट) शामिल हैं। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार में 

हरियाणा : थमा चुनाव प्रचार, 5 को सभी सीटों पर होगा मतदान
Skip to content