शादी की सालगिरह पर नाराज हो गई थीं ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को बी टाउन की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में गिना जाता है। हालांकि पिछले काफी समय से इस कपल के बीच काफी अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों का रिलेशनशिप ठीक नहीं चल रहा और ये अलग होने वाले हैं। आज आपको इनकी शादी से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा सुनाएंगे जिसमें अभिषेक ने बड़े मन से अपनी लेडी लव के लिए डिनर प्लान किया लेकिन वो बेकार हो गया। साल 2007 में अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुई थी। साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। वोग को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन से ये सवाल किया गया था कि उन्होंने अपनी वाइफ के लिए सबसे रोमांटिक चीज क्या की थी। इस पर एक्टर ने एक बहुत ही फनी मोमेंट शेयर किया था। एक्टर ने बताया कि उनका रोमांटिक डेट बुरी तरह से खराब हो गया था। वोग से बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि ये दुनिया के सभी पुरुषों के लिए है जो सोचते हैं कि बीच डिनर दुनिया के सबसे रोमांटिक डिनर में से एक होता है। तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर मालदीव में ट्राई किया था, लेकिन यह प्लान पूरी तरह से बर्बाद हो गया। सबसे पहले हवा और मोमबत्तियां बार बार बुझ रही थीं और सारी रेत खाने में आ रही थी। हमारी पूरी डेट यूं ही बर्बाद हो गई। इसलिए मेरी सलाह है कि कृपया ये चीजें न अपनाएं।

शादी की सालगिरह पर नाराज हो गई थीं ऐश्वर्या राय
Skip to content