लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने किया श्रीगंगानगर सैन्य स्टेशन का दौरा

जयपुर( हिंस ) । दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने श्रीगंगानगर सैन्य स्टेशन का दौरा किया और अमोघ डिवीजन की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें विभिन्न ऑपरेशनल और टेक्नोलॉजी अवशोषण के बारे में जानकारी दी गई। आर्मी कमांडर ने डिवीजन के फॉरवर्ड एरिया का भी दौरा किया तथा मौजूदा स्थिति और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बीएसएफ श्रीगंगानगर के सेक्टर मुख्यालय के डीआईजी से मुलाकात की। आर्मी कमांडर ने अंतरसंचालनीयता, तालमेल और विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के अवशोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी रैंकों को सतर्क रहने, युद्ध के लिए तैयार रहने, शारीरिक रूप से फिट रहने और तेजी से विकसित हो रहे खतरे के परिदृश्य पर हावी होने के लिए नवीन तकनीकों, रणनीति और प्रक्रियाओं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने फॉर्मेशन के सभी रैंकों को उनके समर्पण, व्यावसायिकता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी। जोधपुर (हिंस)। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा भारतीय संस्कृति में नारी चेतना एवं संविधान पर व्याख्यान का आयोजन किया गया । व्याख्यान में मुख्य वक्ता अंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. दिनेश गहलोत थे। डॉ. गहलोत ने भारतीय संस्कृति में नारी चेतना का उल्लेख करते हुए नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परम्परा को रेखांकित किया। उनके अनुसार महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में भारतीय संविधान एक उत्तम दस्तावेज है। उन्होंने संविधान निर्माण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें संविधान निर्मात्री की संज्ञा दी। कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्र की निदेशक डॉ. विजयश्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने केंद्र द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों और डिप्लोमा तथा प्रमाण पत्र कोर्स की उपयोगिता को रेखांकित किया। उनके अनुसार यह कोर्सेज बच्चों के कैरियर हेतु भी उपयोगी है। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो रामसिंह आढ़ा, डॉ. नागेन्द्र सिंह भाटी और डॉ. सरोज सिरवी भी उपस्थित थे।

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने किया श्रीगंगानगर सैन्य स्टेशन का दौरा
Skip to content