लेडी गागा ने आलोचना का दिया करारा जवाब

मशहूर गायिका लेडी गागा हाल ही में एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पूर्व सहपाठियों द्वारा बनाए गए फेसबुक ग्रुप पर टिप्पणी की, जिसका नाम था ह्रस्टेफनी जर्मनोटा, आप कभी प्रसिद्ध नहीं होंगी गागा ने इस ग्रुप की आलोचनात्मक टिप्पणियों का जवाब देते हुए अपने उपलब्धियों की सूची साझा की, जिसमें एक अकादमी पुरस्कार, दो गोल्डन ग्लोब 13 ग्रैमी पुरस्कार, 10 बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार और एक एमटीवी संगीत वीडियो पु- रस्कार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं और संदेह के बावजूद हार नहीं माननी चाहिए और लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। इस ग्रुप को अब फेसबुक से हटा दिया गया है। गागा का यह बयान उनकी प्रेरणा और आत्मविश्वास को दशार्ता है।

लेडी गागा ने आलोचना का दिया करारा जवाब
Skip to content