भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का किया पुतला दहन

अररिया (हिंस) । फारबिसगंज के हलहलिया में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। यह पुतला दहन राहुल गांधी के द्वारा विदेश यात्रा के दौरान आरक्षण को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के मौजूद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा आरक्षण के विरोध में बोलने की बातों को लेकर जितना भी निंदा की जाय, वह कम है। दिलीप पटेल ने कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर जाने पर अपने अनर्गल बयानबाजी से देश को नीचा दिखाने की कसर नहीं छोड़ते। उनके द्वारा किए जाने वाले बयानबाजी से देश के लोग आहत होते हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र साह, बिनोद पैक, सुनील चौरसिया, गंगा साह, राजू बहरदार, अजय मंडल, उपेंद्र शर्मा, नरेश बिश्वास, अश्वनी बर्मा, जीतेन्द्र बर्मा, नरेश चौधरी, सूरज मंडल, बिवेकानंद शर्मा, रामेश्वर बहरदार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का किया पुतला दहन
Skip to content