क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल ने नेशन्स कप जीता

लंदन। पुर्तगाल ने नेशन्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को 2-1 से हरा दिया है। पुर्तगाल की इस जीता में स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अहम भूमिका रही। रोनाल्डो ने इस मैच में रिकार्ड 132 वां गोल किया। रोनाल्डो मध्यांतर के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे और उन्होंनें 88वें मिनट में एक गोल दागा जिससे टीम को जीत मिली। रोनाल्डो का यह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 132वां गोल था। इसी के साथ ही उन्होंने एक नया रिकार्ड कायम किया। रोनाल्डो यूरोपीय चैंपियनशिप के पांच मैचों में एक भी गोल नहीं कर पाए थे पर इसके बाद भी कोच रॉबर्ट मार्टिनेज ने उन्हें मैदान में उतारा और ये फैसला सही साबित हुआ। इससे पहले क्रोएशिया पर पुर्तगाल की 2-1 की जीत में भी रोनाल्डो की अहम भूमिका रही थी।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल ने नेशन्स कप जीता
Skip to content