भारत को नंबर वन बनाने के लिए भाजपा चाहती है सत्ता : बिपल्व देव

जींद (हिंस)। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के चुनाव सह प्रभारी और सांसद बिपल्व देव ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब में इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री हैं। जब पड़ोसी देश बंगलादेश में हिंदुओं पर आक्रमण होता है, 13 साल की बेटी को जला देते हैं तो पंजाब के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि भाजपा भारत में भी ऐसा ही करना चाहिए। वो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। आज हरियाणवाासियों को तय करना होगा कि उन्हें सत्ता किस लिए चाहिए। क्या सत्ता पाकिस्तान को सौंपने के लिए चाहिए या फिर भारत को टुकड़े होने से बचाना है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बैनर्जी की सरकार है। वहां एक महिला चिकित्सक को बलात्कार कर मार दिया लेकिन इसके बारे में केजरीवाल, अखिलेश यादव कुछ नहीं बोलते हैं। क्यों वो बेटी नहीं है। यह सब चाहती है कि भारत को नंबर वन बनाना है। यह लोग लोस में संविधान की बात करते हैं लेकिन संविधान को बचाने का काम भाजपा ने किया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, चुनाव सह प्रभारी और सांसद विपल्व देव रविवार को एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुंह में संविधान शोभा नहीं देता है। जिनके पिता ने तीन तलाक बोल कर महिला को घर से निकाला लेकिन देश के B. प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने तीन तलाक को खत्म लोग बस सत्ता चाहते हैं, केवल और केवल लोगों का शोषण करने के लिए। भाजपा सत्ता इसीलिए करने काम किया और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का काम किया । संविधान को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने ही तोड़ा है लेकिन अब समय आ गया है कि सब लोग नायब सिंह सैनी बन कर हरियाणा में तीसरी बार नायब सिंह सरकार बनाएं।

भारत को नंबर वन बनाने के लिए भाजपा चाहती है सत्ता : बिपल्व देव
Skip to content