मणिपुर में भाजपा प्रवक्ता के पुश्तैनी घर पर दोबारा हमला, वाहन भी जलाया

इंफाल | मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता माइकल लामजथांग के पुश्तैनी घर को आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, तुइबोंग के पेनील गांव में स्थित इस घर के आंगन में खड़ी कार को भी आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते भी इस घर पर हमला हुआ था। चुराचांदपुर जिले के डिप्टी कलेक्टर धारुन कुमार एस ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है और जांच कर रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घर पर बार-बार हो रहे हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, शांतिपूर्ण रैलियों के बहाने अक्सर हमारे थादौ ) को बार-बार निशाना एक है । थादौ, कुकी समुदायों की लोगों (इस मामले में गंभीर चिंता का विषय सबसे बड़ी उप-जनजातियों में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे उकसावे के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए। इसके अलावा, सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, खतरों की पहले ही चेतावनियां दी गई थीं। रविवार की रात को भी अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा प्रवक्ता लामजथांग के घर पर हमला किया था और गोलीबारी की थी। तब मुख्यमंत्री सिंह ने इसे राज्य की एकता और अखंडता के लिए सीधी चुनौती करार दिया था। सिंह ने एक्स पर कहा था, थादौ समुदाय के नेता नेता और भाजपा प्रवक्ता लामजथांग के परिवार पर हमला और उनके घर को तोड़ना एक कायरतापूर्ण कृत्य है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह कड़े शब्दों इन हमलों की निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे । लामजथांग के घर पर हमला उस समय हुआ था, जब कुछ घंटे पहले वह एक स्थानीय समाचार चैनल पर पैनल चर्चा में भाग लेने पहुंचे थे।

मणिपुर में भाजपा प्रवक्ता के पुश्तैनी घर पर दोबारा हमला, वाहन भी जलाया


Skip to content