कछार में 50 हजार याबा टेबलेट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कछार में 50 हजार याबा टेबलेट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कछार (असम), 23 नवंबर (हि.स.)। सिलचर में 50 हजार प्रतिबंधित याबा टेबलेट के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कछार पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कछार पुलिस ने सिलचर में एक मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 50 हजार याबा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया, जिसे पड़ोसी राज्य से ले जाया जा रहा था। व्यक्ति को आगे की जांच के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कारोबार से उसके साथ जुड़े हुए और लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Skip to content