नाइट सुपर बस से जा रही सात किशोरियों को तस्करों से बचाया गया

नाइट सुपर बस से जा रही सात किशोरियों को तस्करों से बचाया गया

जोरहाट (असम), 23 नवंबर (हि.स.)। दूसरे राज्यों में रात्रिकालीन बसों से ले जाई जा रही सात किशोरियों को बचाया गया। पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के नामसाई से गुवाहाटी आ रही एक बस से लड़कियों को बचाया गया। बचाव अभियान का नेतृत्व जोरहाट के पुलिस अधीक्षक कर रहे थे। पिंकी कर्मकार नामक एक महिला कथित तौर पर किशोरियों को ले जा रही थी। पुलिस को संदेह है कि इस सप्लाई में रूपरेखा शर्मा नामक एक अन्य महिला भी शामिल हो सकती है। पुलिस को संदेह है कि यह मानव तस्करों का काम है। पुलिस को यह भी आशंका है कि किशोरियों को उसके परिवारों को प्रलोभन देकर तथा बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में तस्करी की जा रही थी। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट हुई है।

Skip to content