असम राइफल्स ने मणिपुर में 30 हेक्टेयर अफीम की खेती नष्ट की

असम राइफल्स ने मणिपुर में 30 हेक्टेयर अफीम की खेती नष्ट की

इंफाल (मणिपुर), 22 नवंबर (हि.स.)। सेना और मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर असम राइफल्स ने मणिपुर के उखरुल और कामजोंग जिलों में 30 हेक्टेयर में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। असम राइफल्स द्वारा आज बताया गया है कि संयुक्त टीम बनाकर अलग-अलग पहाड़ों पर अफीम की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया गया। अफीम की फसलों को काटकर उसे जला दिया गया। उल्लेखनीय है कि मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर अफीम की खेती होती है। सुरक्षा बलों द्वारा अफीम की खेती को लगातार नष्ट किए जाने को लेकर नशे के कारोबार से जुड़े तस्कर गिरोह राज्य में अलग-अलग बहाने बनाकर अशांति फैलाने में लगे रहते हैं।

Skip to content