2026 एशियाड में अब 11 ईस्पोर्ट्स खिताबों के लिए मुकाबले होंगे : ओसीए

2026 एशियाड में अब 11 ईस्पोर्ट्स खिताबों के लिए मुकाबले होंगे : ओसीए
2026 एशियाड में अब 11 ईस्पोर्ट्स खिताबों के लिए मुकाबले होंगे : ओसीए

नई दिल्ली

एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम का विस्तार कर दिया है। इसमें अब 11 खिताबों के लिए मुकाबले होंगे। इससे भारत की पदक जीतने की उम्मीदें बढ़ी हैं। भारतीय खेल महासंघ के निदेशक और एशियाई खेल महासंघ के उपाध्यक्ष लोकेश सूजी ने कहा, ‘ ओसीए का 11 खिताबों तक विस्तारित करने का फैसला भारत के लिए लाभदायक रहेगा।

इससे पहले ओसीए के कार्यकारी बोर्ड ने चीन के हार्बिन में अपनी बैठक के दौरान स्ट्रीट फाइटर 6, पोकेमॉन यूनाइट, ऑनर ऑफ किंग्स, लीग ऑफ लीजेंड्स – एशियाई खेलों का संस्करण, पबजी – एशियाई खेलों का संस्करण, मोबाइल लीजेंड्स बैंग बैंग, नाराकाः ब्लेडपॉइंट, ग्रैन टूरिज्मो 7, ईफुटबॉल सीरीज और पुयो पुयो चैंपियंस को 2026 एशियाई खेलों में पदक स्पर्धाओं के रूप में शामिल करने की सहमति दी थी। गौरतलब है कि 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट्स ने सात खिताबों के साथ आधिकारिक पदक स्पर्धा के रूप में शुरुआत की थी। भारत ने इनमें से केवल चार में भाग लिया था क्योंकि भारत में अन्य स्पर्धाएं प्रतिबंधित थी। भारतीय खेल महासंघ के निदेशक और एशियाई ईस्पोर्ट्स महासंघ के उपाध्यक्ष लोकेश सूजी ने कहा कि ओसीए का ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम को 11 खिताबों तक बढ़ाने का फैसला भारत के लिए शानदार कदम है।

2026 एशियाड में अब 11 ईस्पोर्ट्स खिताबों के लिए मुकाबले होंगे : ओसीए
2026 एशियाड में अब 11 ईस्पोर्ट्स खिताबों के लिए मुकाबले होंगे : ओसीए