18 जन्मों में सीखी 18 भाषाएं

नार्वे की एक महिला का दावा है कि वह 18 भाषाएं जानती हैं और ये भाषाएं उन्होंने इस जन्म में नहीं, बल्कि अपने पिछले 17 जन्मों में सीखी है। मारिया जॉनसन के इस दावे की जबरदस्त चर्चा हो रही है। उनका कहना है कि हर भाषा पर मेरी अच्छी पकड़ है। क्योंकि पिछले जन्म में ये भाषाएं उनकी मातृ भाषाएं थीं। मारिया का कहना है कि जब मैंने ये भाषाएं सीखने शुरू की, तो अहसास हुआ कि मैं इन्हें बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। और इस बारे में मैंने कई मनोविश्लेषकों से बात की। सभी ने एक ही बात कही है। वह कहती है कि मैं इन भाषाओं वाले देशों में गई तो लगा कि मैं पहले भी वहां जा चुकी हूं। मेरे लिए यह बहुत आश्चर्यजनक था। वहां के लोगों से मिलने के बाद लगा जैसे वो मेरे अपने हैं। मानो मैं उनसे पहले भी मिल चुकी हूं। मारिया अंग्रेजी के अलावा नॉर्वे, फ्रांस, रूस, चीन, डेनमार्क, स्वीडन और जर्मनी की भाषाएं बोल तथा लिख सकती हैं। इसके अलावा वे बुल्गेरियन, सायबेरियन, पर्सियन अफगानी, अरबी, हिन्दी, पॉलिश, टर्किश, इटेलियन और जापानी भाषा समझ सकती हैं। मिरर की खबर के अनुसार, मारिया एक मल्टीलिंगुअल डिजिटल मार्केटिंग कंपनी की सीईओ हैं। और मारिया के इस दावे को कई मनोवैज्ञानिकों ने सही भी ठहराया है।

18 जन्मों में सीखी 18 भाषाएं
Skip to content