15 लाख रुपए की मांग करने वाले अपहरणकर्ता रंगिया पुलिस के जाल में

रंगिया (निसं)। रंगिया में सनसनीखेज अपहरण का मामला प्रकाश मे आया है। अफजल अली और मोफिजुद्दीन रंगिया पुलिस के जाल में फंस गए। पुलिस के जाल में फंसने के बाद अपहरणकर्ता पत्रकार के कैमरे से मुंह छिपाने का प्रयाश करते दिखे। 15 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई थी। पुलिस ने रंगिया कुमारपाटा से दो पाइप राजमिस्त्री को बरामद किया है। होजाई का मोफिजुद्दीन और रंगिया का अफजल अली

पुलिस के जाल में फंस गये। दूसरी ओर, दो अन्य मणिपुरी अपहरणकर्ता भाग निकले। अपहरण मामले में व्यवहृत स्विफ्ट डिजायर वाहन को जब्त किया गया। गफूर अली और सैफुल अली को मंगलवार की रात रंगिया के कर्ताखाट से चार बदमाशों ने जबरन उठाया और गुवाहाटी ले गए। गुवाहाटी में एक अज्ञात स्थान पर पूरी रात अत्याचार करने के बाद उसके परिवार से 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जब परिवार ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया तो क्षेत्री पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए छापा मारा और दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में कामयाब रही, जबकि दो पीड़ित, पाइप मिस्त्री को बचा लिया गया। इसके बाद दोनों अपहरणकर्ताओं को दो युवकों के साथ रंगिया पुलिस थाने लाया गया। वहीं उक्त अपहरणकांड मे जड़ीत फरार दो मणिपूरी युवको की तलाश मे अभियान तेज करने के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से पुछताछ करने की जानकारी मिली है।

15 लाख रुपए की मांग करने वाले अपहरणकर्ता रंगिया पुलिस के जाल में
Skip to content