
मुंबई
पिछले 1 साल में सोने की कीमतों में 25000 रूपये की तेजी बाजार में आई है। अभी यह तेजी और भी आगे जाने की संभावना जताई जा रही है। शेयर बाजार के मुकाबले में सोने में जिन्होंने निवेश किया है। उन्हें दो गुना ज्यादा मुनाफा हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3000 डालर प्रति औंस की सीमा तोड़ेगा सोना
17 फरवरी 2024 से लेकर 20 फरवरी 2025 तक सोने का रिटर्न लगभग 41 फ़ीसदी तथा चांदी में 37.6 फ़ीसदी लाभ निवेशकों को मिला है। वहीं शेयर बाजार में 24 फीसदी का लाभ निवेशकों को मिला है। जिस तरह से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। उससे यह मुनाफा और भी कम होगा। जिसके कारण
निवेशकों का झुकाव सोने एवं चांदी की ओर बढ़ गया है।
16 फरवरी 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 61743 प्रति 10 ग्राम थी। चांदी 70922 प्रति किलोग्राम थी । 1 साल की अवधि में 24 कैरेट सोने के दाम मैं 25000 से ज्यादा की तेजी आई है। 22 कैरेट सोने के दाम 23000 रूपये प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। चांदी की कीमत में 26644 प्रति किलो की तेजी आई है।
पिछले 37 दिनों से सोने का दाम लगातार बढ़ रहा है। इसमें अभी तक 14 फ़ीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। 24 कैरेट सोने का दाम लगभग 11000 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुका है। गुरुवार को सोने के दाम नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। देश में 24 कैरेट सोने के दाम 87 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू रहे हैं ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। डॉलर मुद्रा को लेकर जिस तरह की अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। चीन, रूस और ब्रिक्स के देश सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। उसके कारण बाजार में सोने के दाम और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जल्द ही सोना 3000 डालर प्रति औंस के स्तर को पार कर सकता है। इस बात की संभावना जताई जा रही है।
