हाथों में सूजन आने के हो सकते हैं कई कारण

हाथों में सूजन आने के हो सकते हैं कई कारण
हाथों में सूजन आने के हो सकते हैं कई कारण

सुबह के समय में हाथ सूजने को एक प्रकार का रोग कहा जा सकता है। इसके होने पर कलाई के अंदर रह रह कर खिंचाव पड़ता है, जिस वजह से काफी दर्द भी होता है। इसी के मद्देनजर हम आपको बाते रहे हैं सुबह के समय हाथ सूजने के कारण और इसका उपचार। सुबह के समय हाथों में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इसका सबसे प्रमुख कारण सूजन प्रभावित हिस्से में तरल पदार्थ का रुकना होता है। यह जोड़ों व पैरों की सूजन से संबंधित हो सकता है, तथा हाथ के एक या दोनों तरफ मौजूद हो सकता है। कुछ मामलों में यह किसी आघात के कारण हो सकता है, हालांकि इसका वास्तविक कारण पता करना मुश्किल है। इस समस्या के कारणों का पता कर, घरेलू उपचार की मदद से कुछ हद तक इस समस्या को समाप्त करने में मदद मिल सकती है। इस समस्या के कारण हाथ के ऊतकों में सूजन हो जाती है और स्नायुओं पर अधिक दबाव पड़ता है और चुभन सी महसूस होती है।

हाथों में सूजन आने के हो सकते हैं कई कारण
हाथों में सूजन आने के हो सकते हैं कई कारण
Skip to content