
नई दिल्ली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में एक बार फिर से आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे। हर बार धोनी के संन्यास की अटकलें लगायी जाती हैं और वह सभी को गलत साबित करते हुए मैदान पर उतर जाते हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार खिताब भी जीता था हालांकि अब उन्होंने कसानी छोड़ दी है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने बढ़ती उम्र में भी अच्छे प्रदर्शन का राज बताया है। हरभजन और आकाश ने कहा कि
धोनी ने अपनी फिटनेस बनाये रखी है और वह नियमित 2 से 3 घंटे अभ्यास भी करते हैं। धोनी ने साल 2024 के सत्र में 14 मैचों में खेले थे और 13 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 से पहले भी वह सीएसके के कैंप में अभ्यास करते नजर आए । । हरभजन ने कहा, पिछले साल वह शानदार थे।
मैं हाल ही में उनसे मिला। वह बहुत फिट दिख रहे थे। मैंने उससे पूछा, क्या यह मुश्किल नहीं है, जो तुम कर रहे हो उसने कहा, यह कठिन है, लेकिन यह एकमात्र चीज है जो मुझे करना
पसंद है। मैं इसका आनंद लेता हूं। आप जानते हैं, वह दूसरों की तुलना में कुछ बेहतर कर रहे होंगे।
वह अभी भी हावी हैं। उन्होंने आगे बताया, पिछले सत्र में, वास्तव में, उन्होंने सभी गेंदबाजों, अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों और घरेलू शीर्ष श्रेणी के गेंदबाजों पर दबदबा बनाया। इसलिए वह 2-3 महीने तक अभ्यास करते हैं क्योंकि उन्हें बहुत सारी गेंदों का सामना करना पड़ता है।
वह सबसे पहले आते हैं। आप जितनी ज्यादा गेंदें खेलते हैं, उतनी ही आपको वह टाइमिंग
मिलती है और उतना ही आपको वह फ्लो मिलता है। वह लगातार बल्लेबाजी करते रहते हैं। चेन्नई में वह 2-2, 3-3 घंटे बल्लेबाजी करते हैं। यही बात मायने रखती है। वह मैदान पर आने वाले पहले व्यक्ति होते हैं, जाने वाले आखिरी व्यक्ति होते हैं। इस उम्र में, यही अंतर है। वहीं, आकाश ने कहा कि वह अपने प्रति बहुत ईमानदार हैं और जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा, मुझे यह भी लगता है कि वह अपनी क्षमताओं के प्रति बहुत ईमानदार हैं। और यह ईमानदारी बहुत मायने रखती है।
