सीपीएल में अनजान से खिलाड़ी ने लगाया 124 मीटर लंबा छक्का

जमैका । कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में एक क्रिकेटर ने ऐसा छक्का लगाया कि गेंद 124 मीटर ऊपर चली गयी। ये छक्का एक अनजान से खिलाड़ी ने लगाया। ये छक्का 21 साल के शकीर पेरिस ने मिडविकेट के ऊपर से लगाया और गेंद स्टेडियम की छत के ऊपर से हवा में निकल गयी। ये इस सत्र का अब तक का सबसे लंबा छक्का है। आईपीएल में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड भी 124 मीटर का ही है। ये आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के की ओर से प्रज्ञान ओझा ने लगाया था। सीपीएल का सबसे लंबा छक्का ट्रिनबागो नाइटराइडर्स और गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स के बीच मुकाबले में लगा। इसमें ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतने के बाद गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इस मैच में वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 12 ओवर में 100 रनों के अंदर 7 विकेट खो दिये। इसके बाद रोमारियो शेफर्ड और ड्वेन प्रिटोरियस ने पारी संभाली। वहीं ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन और शकीर पेरिस ने पारी शुरु की।

सीपीएल में अनजान से खिलाड़ी ने लगाया 124 मीटर लंबा छक्का
Skip to content