सरकार राम राज्य की कल्पना को कर रही साकार : राज्यमंत्री रजनी तिवारी

सरकार राम राज्य की कल्पना को कर रही साकार : राज्यमंत्री रजनी तिवारी
सरकार राम राज्य की कल्पना को कर रही साकार : राज्यमंत्री रजनी तिवारी

अयोध्या (हिंस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह मंगलवार को हषोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित समस्त पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक परिणाम संतोषजनक और विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध हुए हैं। इसके तहत भारतीय ज्ञान परंपरा, मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित विषय-वस्तुओं को पाठ्यक्रमों में समाहित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को न केवल आधुनिक ज्ञान प्राप्त हो, बल्कि वे अपनी जड़ों से भी जुड़े रहें । उन्होंने कहा कि आज हम सभी प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में हैं । उत्तर प्रदेश सरकार ने अनेक विकास के कार्य किए हैं। इसके साथ-साथ हम लोगों ने सदियों से सपना देखा था, कि भगवान श्री राम अपनी जन्मस्थली पर विराजमान हो आज वह समय आ गया। जब प्रभु श्री राम भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान है। इसके साथ ही साथ हम देखते हैं काशी है । विंध्यवासिनी माता का गलियारा है। और अभी हम सब लोगों ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई है। यह मुझे इसलिए याद आया कि आज मैं अयोध्या में प्रभु श्री राम की भूमि पर मौजूद हूं इसलिए यह याद आना स्वाभाविक है। यहां पर खड़े रहने पर ऐसा हो ही नहीं सकता कि हम प्रभु श्री राम के भाव और दिव्य मंदिर याद न आए। आज उत्तर प्रदेश की सरकार राम राज्य की कल्पना को साकार करने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विकास शिक्षा व्यापार के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुका है।

सरकार राम राज्य की कल्पना को कर रही साकार : राज्यमंत्री रजनी तिवारी
सरकार राम राज्य की कल्पना को कर रही साकार : राज्यमंत्री रजनी तिवारी