श्री दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक का आयोजन

गुवाहाटी। स्थानीय फैंसी बाजार स्थित श्री दिगंबर दिगंबर जैन (बड़ा) मंदिर में पयुषर्ण पर्व के पूर्व जिनेंद्र भगवान का बृहद कलसा भिषेक का आयोजन किया गया। इस मौके पर 1008 श्री नेमिनाथ भगवान व आदिनाथ भगवान आदि जिनेंद्र प्रतिमाओ का प्रक्षाल (मार्जन ) किया गया। तत्पक्षा मुलनायक नेमिनाथ भगवान का सर्वप्रथम कलशाभिषेक करने का सौभाग्य कुंडलमल – प्रकाशशचंद रारा एवं नेमीचंद-चंद्रकला देवी छाबड़ा परिवार को प्राप्त हुआ आदिनाथ भगवान का सर्वप्रथम कलशाभिषेक करने का सौभाग्य महेंद्र कु. विकास कुमार काला एवं अशोक कु.- संगीता देवी बगड़ा परिवार को प्राप्त हुआ। वही मुनि सुब्रतनाथ भगवान का सर्वप्रथम कलशाभिषेक करने का सौभाग्य छोगमल – मदन लाल सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। प्रचार प्रसार के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने बताया कि इसी क्रम में ऐसी हाल में भी (नेमिनाथ भगवान) का सर्वप्रथम कलशाभिषेक करने का सौभाग्य सुशील कु. संगीता देवी गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ । प्रचार प्रसार विभाग के सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के बच्चे, पुरुष एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्णयाजन किया। पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल ) व मंत्री वीरेंद्र कु. सरावगी ने समाज के सभी परिवारों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

श्री दिगंबर जैन मंदिर में कलशाभिषेक का आयोजन
Skip to content