लॉर्सन एंड टुब्रो चीफ देगी महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव

लॉर्सन एंड टुब्रो चीफ देगी महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव
लॉर्सन एंड टुब्रो चीफ देगी महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव

मुंबई। पिछले दिन लॉर्सन एंड टुब्रो चीफ एस एन सुब्रह्मण्यम ने सप्ताह में 90 दिन काम करने की बात कही थी। इस बीच अब उनका नया ऐलान सुर्खियां पा रहा है। देश की दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी लॉर्सन एंड टुब्रो ने वुमेंस डे पर अपनी महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने मेंस्ट्रुअल लीव देने का ऐलान किया। पॉलिसी को अपने इंडस्ट्री में लाने वाली एल एंड टी पहली कंपनी बनी है। कंपनी के फैसले से करीब 5000 महिला कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। बता दें, एल एंड टी के पास 60,000 महिला कर्मचारियों की टीम है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस मेंस्ट्रुअल लीव का फायदा इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिलेगा। फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी सब्सिडियरी को पॉलिसी से बाहर रखा गया है। कंपनी के इन सेगमेंट में वर्क फ्रॉम होम जैसी सुविधाएं हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है यह मेंस्ट्रुअल लीव मौजूदा पेड लीव का हिस्सा होगा या इससे उससे बाहर रखा जाएगा। दरअसल सुब्रह्मण्यम साल की शुरुआत में एक बयान दिया था जिससे वे विवादों में घिर गए थे। उन्होंने कहा था, आप घर पर बैठकर क्या करते हैं आप कितना देर अपनी पत्नी को निहारते रह सकते हैं। उनके इस बयान खूब आलोचना हुई थी। ना सिर्फ सामान्य लोगों ने बल्कि दिग्गजों ने भी बयान की निंदा की थी। इसके बाद कंपनी के एचआर की तरफ से इस बयान को लेकर सफाई भी पेश की गई थी। भारत में मेंस्ट्रुअल पॉलिसी क्या है देश भर के लिए कोई मेंस्ट्रुअल पॉलिसी नहीं है। जिसके आधार पर छुट्टी मिल सके । लेकिन कुछ राज्य और कंपनियों ने मेंस्ट्रुअल पॉलिसी को अपनाया है। 2024 में उड़ीसा पहला राज्य बन गया था जिसने निजी और सरकारी कर्मचारियों को एक दिन की मेंस्ट्रुअल लीव देना शुरू कर दिया था। इसके अलावा कर्नाटक भी पेड मेंस्ट्रुअल लीव लाने पर विचार कर रहा है।

लॉर्सन एंड टुब्रो चीफ देगी महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव
लॉर्सन एंड टुब्रो चीफ देगी महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव