यूक्रेन जंग पर अमेरिका रूस के साथ, यूएन में पहली बार रूस की निंदा से इनकार, वोटिंग में भी साथ दिया

यूक्रेन जंग पर अमेरिका रूस के साथ, यूएन में पहली बार रूस की निंदा से इनकार, वोटिंग में भी साथ दिया
यूक्रेन जंग पर अमेरिका रूस के साथ, यूएन में पहली बार रूस की निंदा से इनकार, वोटिंग में भी साथ दिया

वॉशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ रूस के समर्थन में वोटिंग की। यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध को 3 साल पूरे होने पर में एक प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव में रूसी हमले की निंदा करने और यूक्रेन से तत्काल रूसी सेना को वापस बुलाने की मांग की गई थी। अमेरिका ने अपनी पुरानी नीतियों के उलट साथी यूरोपीय देशों के खिलाफ जाकर इस प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान किया। जबसे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत हुई, तब से पहली बार अमेरिका और इजराइल ने यूक्रेन के खिलाफ वोट किया है। जबकि भारत और चीन समेत 65 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देश शामिल हैं। यह प्रस्ताव 18 के मुकाबले 93 मतों से पारित हो गया। अमेरिकी प्रस्ताव में रूस का जिक्र तक नहीं अमेरिका ने भी यूएन में 3 पैराग्राफ का प्रस्ताव पेश किया। इसमें में न तो रूसी हमले का जिक्र था और न ही किसी तरह की निंदा की। इसमें बस दोनों देशों में हुए जानमाल के नुकसान पर शोक जाहिर किया गया। अमेरिका ने कहा कि वो लड़ाई को जल्द खत्म करके यूक्रेन और रूस के बीच स्थायी शांति की अपील करता है। अमेरिकी डिप्लोमैट डोरोथी कैमिली शिया ने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव युद्ध को रोकने में नाकाम रहे हैं। यह युद्ध अब बहुत लंबा खिंच चुका है।

यूक्रेन जंग पर अमेरिका रूस के साथ, यूएन में पहली बार रूस की निंदा से इनकार, वोटिंग में भी साथ दिया
यूक्रेन जंग पर अमेरिका रूस के साथ, यूएन में पहली बार रूस की निंदा से इनकार, वोटिंग में भी साथ दिया