भोजपुरिया ब्राह्मण समन्वय समिति गठित

गुवाहाटी। आश्विन कृष्णपक्ष द्वादशी रविवार को महानगर के चाबीपुल स्थित श्री राम जानकी मंदिर में भोजपुरी ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें भोजपुरी ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। वहीं वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस कार्यक्रम का संचालन अवकाश प्राप्त शिक्षक व विद्वान पंडित प्रभुनाथ पांडेय ने किया। इसके साथ ही सर्व सम्मति से भोजपुरिया ब्राह्मण समन्वय समिति का गठन हुआ। साथ ही अध्यक्ष, सचिव, महासचिव के साथ अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। सभी उपस्थित ब्राह्मण ने करतल ध्वनि से समिति के गठन का स्वागत किया। समिति शास्त्र सम्मत व्रत व त्योहार तिथि का निर्णय, आकस्मिक घटना व दुर्घटना में सहायता के लिए तत्पर, असहाय कन्याओं के विवाह में सहयोग, अग्रिम भविष्य में एंबुलेंस की योजना, ङ्क्षहदुत्व जागृति के लिए हमेशा अग्रसर रहेगी । आज संगठन में चयनित प्रतिनिधियों में अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र, सचिव राजन त्रिपाठी, महासचिव श्याम किशोर तिवारी, कोषाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, जन संपर्क अधिकारी कमलेश्वर पांडेय के साथ अन्य चयनित प्रतिनिधिगण के अलावा भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र ने कहा कि यह समिति हमेशा ही समाजहित में काम करेगी ।

भोजपुरिया ब्राह्मण समन्वय समिति गठित


Skip to content